भर्ती वर्ष 2022-23 व भर्ती वर्ष 2023-24 में सभी पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण

भर्ती वर्ष 2022-23 व भर्ती वर्ष 2023-24 में सभी पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण

भर्ती वर्ष 2022-23 व भर्ती वर्ष 2023-24 में  सभी पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण

   साथियों भर्ती वर्ष 2022-23 व भर्ती वर्ष 2023-24 में सभी पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करवाने में सफल रहे हैं। किन्तु इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत/परेशानी हुई तो गोपनीय आख्याओं के संकलन में। जबकि प्रान्तीय कार्यकारणी द्वारा लगातार गोपनीय आख्याओं को पूर्ण करवाने हेतु जागरूक किया जाता रहा है और आवश्यकता पड़ने पर मदद भी की गई। किन्तु हमारे कई साथी अपने इस महत्वपूर्ण कार्य करने में लापरवा रहते हैं, जिसके कारण पदोन्नति प्रक्रिया में अत्यधिक विलम्ब होता है। साथ ही 1-2 हमारे साथी अपने ही सदस्यों को गुमराह भी करते हैं कि गोपनीय आख्या में अंकना का कार्य हमारा नहीं है वह तो सम्बन्धित प्रतिवेदक, समीक्षक या स्वीकृतकर्ता का ही है।
             साथियों स्पष्ट करना है कि गोपनीय आख्या में आतिथि तक यही व्यवस्था है कि कर्मचारी स्वंय अपनी आई.डी. से ही देख सकता है कि उसकी गोपनीय आख्या किस स्तर पर लम्बित है या पूर्ण हो गई है या अपूर्ण है। इसमें सुधार हेतु हमारे द्वारा डाटा सेंन्टर से अनुरोध किया गया है, ताकि विभागाध्यक्ष स्तर से जानकारी प्राप्त हो सके। किन्तु सुधार होने तक उक्तवत् व्यवस्था ही लागू है। इसलिये किसी भी साथी को भ्रमित नहीं होना है और अपनी गोपनीय आख्या को पूर्ण करवाने के लिये स्वंय जागरूक रहना है/प्रयास करना है। आवश्यकता पड़ने पर जनपदीय, मण्डलीय या प्रान्तीय पदाधिकारियों की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
   आपके संज्ञान में एक प्रकरण लाना चाहता हूं जो जनपद टिहरी के जाखणीधार विकास खण्ड का है, यहां पर वर्ष 2021-22 में तत्कालीन खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा गोपनीय आख्याओं में अंकना नहीं की जा रही थी, यहां तक कि कई बार दूरभाष पर सम्पर्क करने पर भी उनके द्वारा नहीं की गई थी, किन्तु दिनांक 25 जून, 2024 को जब सम्बन्धित अधिकारी महोदय महानिदेशालय में आये तो उनसे गोपनीय आख्या पूर्ण करने हेतु अनुरोध किया गया और मैंने (साबर सिंह रौथाण, प्रान्तीय महामंत्री) महानिदेशालय में ही उनकी आई.डी. में उपलब्ध सभी निम्नलिखित 19 साथियों की गोपनीय आख्याओं को पूर्ण करवाया गया, जिसके उपरान्त कई साथियों की पदोन्नति भी हो चुकी हैः-
1. श्री दिनेश चन्द्र रमोला।
2. श्री विजेन्द्र सिंह रावत।
3. श्री प्रदीप चंद।
4. श्री दुर्गेश कुमार।
5. श्री पपिल प्रसाद।
6. श्री विपिन कुमार।
7. श्रीमती सीमा उनियाल।
8. श्रीमती मंजू चौहान।
9. श्री बृज मोहन।
10. श्री मनोज रतूड़ी।
11. श्री आर्शीवाद सैनी।
12. श्रीमती प्रिंयका सेमवाल।
13. श्री प्रणव भट्ट।
14. श्री धमेन्द्र सिंह पंवार।
15. श्री बॉबी कुमार।
16. श्री नवीन कुमाई।
17. श्री राकेश चन्द्र।
18. श्री उमेश कुमार।
19. श्री प्रमोद डोभाल।
   इस मैसेज को करने का मकसद केवल अपने साथियों को जागरूक करना है। क्योंकि प्रत्येक अधिकारी के साथ हमारा ही कोई न कोई साथी कार्य करता है। उस साथी का यह परम दायित्व है कि वह सम्बन्धित अधिकारियों की आई.डी. पर लम्बित अपने सभी साथियों की गोपनीय आख्याओं को पूर्ण करें। इस हेतु किसी के फोन या मैसेज के इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही सभी साथी यह भी सुनिश्चित कर लें कि आख्यागत अवधि में जिस अधिकारी (प्रतिवेदक/समीक्षक/स्वीकृतकर्ता) के साथ/अधीन कार्य किया हो, उसे ही अंकित करें, दूसरे अधिकारी को नहीं। यदि किसी साथी द्वारा जानकारी के अभाव में गलत भरा है तो उसे सम्बन्धित से रिर्टन करवाकर अभी सही करवा ले अन्यथा की स्थिति में बाद में कठिनाई होगी।
           साथियों आज दिनांक 1 जुलाई, 2024 से नवीन भर्ती वर्ष 2024-25 प्रारम्भ हो गया है और हम सभी का कर्तव्य है कि अपनी गोपनीय आख्याओं में समय पर अंकना सुनिश्चित करायें साथ ही जो साथी अधिकारियों के साथ कार्य करते हैं, वे सम्बन्धित अधिकारी की आई.डी. से अपने सभी साथियों गोपनीय आख्याओं में अंकना करवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। जिससे विगत भर्ती वर्षों 2022-23 व 2023-24 की भांति भर्ती वर्ष 2024-25 में भी हम सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। धन्यबाद।
-------------------------
बीरेन्द्र सिंह गुसांई, प्रान्तीय अध्यक्ष
साबर सिंह रौथाण, प्रान्तीय महामंत्री
एवं समस्त प्रान्तीय कार्यकारणी