श्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा मंडलीय अध्यक्ष एवं श्री हरजीत सिंह मंडलीय सचिव ने किया पदोन्नत मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों से अनुरोध

नैनीताल - श्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा मंडलीय अध्यक्ष एवं श्री  हरजीत सिंह मंडलीय सचिव ने निवेदन किया है कि कुमाऊं मंडल नैनीताल के अंतर्गत जून 2022 में कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति सूची निर्गत की गई थी।  कतिपय पदोन्नत कार्मिकों द्वारा पारिवारिक कारणों से कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया था। जिन कार्मिकों द्वारा तत्समय कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया था उन सभी कार्मिकों से मंडल कार्यकारिणी अनुरोध करती है कि आप अपने जनपद की कार्यकारिणी के साथ–साथ मंडल कार्यकारिणी को अवगत कराने का कष्ट कीजियेगा। जिससे कि संबंधित जनपद कार्यकारिणी का सहयोग प्राप्त करते हुए 2022 में पदोन्नत एवं पदोन्नति का त्याग करने वाले कनिष्ठ सहायक को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया जा का सके।