कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर Arrear Calculation Software का वर्चुअल शुभारंभ
देहरादून, 04 सितम्बर 2026।
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तराखण्ड के प्रान्तीय संरक्षक श्री वीरेन्द्र गुसांई जी द्वारा आज दिनांक 04 सितम्बर 2026 को दोपहर 12:00 बजे WEBSITE www.emou.co.in पर Arrear Calculation Software का वर्चुअल शुभारंभ Google Meet के माध्यम से किया गया। यह सॉफ्टवेयर श्री विकास डबराल, प्रान्तीय उपाध्यक्ष, एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तराखण्ड द्वारा तैयार किया गया है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से कर्मचारियों के वेतन एवं एरियर की गणना 01 जनवरी 2006 से की जा सकती है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों एवं मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों को एरियर गणना में सुविधा प्रदान करना तथा गणना प्रक्रिया को सरल एवं व्यवस्थित बनाना है। सॉफ्टवेयर को तैयार करने में श्री बलवंत सिंह नेगी जी, कार्यालय वरिष्ठ कोषाधिकारी, नई टिहरी, गढ़वाल द्वारा महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सॉफ्टवेयर की लॉन्चिंग के अवसर पर कार्यवाहक प्रान्तीय अध्यक्ष श्री सुनील भण्डारी, प्रान्तीय महामंत्री श्री साबर सिंह रौथाण सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अनेक मिनिस्ट्रीयल साथी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले साथियों द्वारा सॉफ्टवेयर का अवलोकन करते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए तथा श्री विकास डबराल को इस उपयोगी सॉफ्टवेयर के निर्माण एवं लॉन्चिंग पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर श्री हरजीत सिंह, श्री जसपाल केमवाल, श्री रोहित बिष्ट सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।
एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि तकनीकी क्षेत्र में इस प्रकार के उपयोगी प्रयासों से कर्मचारियों को अपने दैनिक कार्यों में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही भविष्य में भी कर्मचारियों के हित एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए अन्य उपयोगी सॉफ्टवेयर एवं तकनीकी सुविधाएं विकसित कर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं साथियों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।