हरेला पर्व पर EMOU उत्तराखण्ड ने दी शुभकामनाएँ
देहरादून, 16 जुलाई 2026।
उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसियेशन उत्तराखण्ड (EMOU) के पदाधिकारियों ने प्रदेश के समस्त सदस्यों, पदाधिकारियों एवं उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की है।
एसोसियेशन के कार्यवाहक प्रान्तीय अध्यक्ष श्री सुनील भण्डारी एवं प्रान्तीय महामंत्री श्री साबर सिंह रौथाण ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरेला पर्व प्रकृति संरक्षण, हरियाली, पर्यावरण संवर्धन एवं समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने सभी साथियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस अवसर पर एसोसियेशन की समस्त प्रान्तीय कार्यकारिणी ने भी सभी सदस्यों को सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं।